काहेफिजा: सोशल वर्कर महिला के साथ छेड़छाड़, दी एसिड फेंंकने की धमकी

भोपाल। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के अब तक के इंतजाम नाकाफी ही साबित हुए हैं। राजधानी में ही महिलाओं/लड़कियों को छेड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी छेड़छाड़ के मामलों में कमी नहीं आई है। अपराधियों पर पुलिस प्रशासन की सख्ती का कोई असर नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक मामला कोहेफिजा थाने में सामने आया है जहां सोशल वर्कर महिला के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की और जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश की और न मानने पर उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
 मिली जानकारी के अनुसार, सबा (परिवर्तित नाम) पत्नी आसिफ कुरैशी उम्र 6 साल, विदिशा की रहने वाली है। वह सोशल वर्कर का काम करती है और किसानों के हित में काम करने वाले एक संगठन की भी पदाधिकारी है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले रायसेन के रहने वाले सचिन और जुबेर से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों ने उसे किसानों से जुड़ी हुई समस्या बताते हुए उसका मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद वे दोनों फोन पर उससे अश्लील बातें और मैसेज करने लगे। परेशान होकर महिला ने उनका फोन रिसीव करना बंद कर दिया।
 
दोनों बदमाश इसके बाद यहीं नहीं रूके वह लगातार उससे संपंर्क करने लगे। बीते एक अप्रैल को भोपाल में कमिश्नर आॅफिस के पास उसे सचिन और जुबेर मिले। इस दौरान उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। इसके बाद दोनों उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। महिला ने विरोध किया और मदद के लिए शोर मचाया तो दोनों ने उसके उपर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली।
 
कल महिला कोहेफिजा थाने पहुंची और सचिन व जुबेर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 354 डी के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

Be the first to comment on "काहेफिजा: सोशल वर्कर महिला के साथ छेड़छाड़, दी एसिड फेंंकने की धमकी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!