SBI अकाउंट होल्डर्स के खाते से काटे जा रहे हैं 990 रुपए, जानें क्यों?

 

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। एसबीआई आपके खाते से 990 रुपए काट रहा है। जी हां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश भर के लोगों के खातों से यह रकम काट रहा है। किसानों के खातों से से रकम काटी जा रही है। किसानों के खातों से ये रकम उन्हें एक खास सर्विस देने के नाम पर काटी जा रही है।
किसानों से मौसम संबंधी जानकारी मुहैया कराने के नाम पर उनके खाते से 990 रुपये की राशी काटी जा रही है। दरअसल उन्हें एक टोल फ्री नंबर के जरिए मौसम से संबंधित जानकारी मुहैया कराई जाएगी और इसी के लिए उनके खाते से बिना उन्हें बताए ये रकम काटी गई है। एसबीआई के केसीसी धारकों ने इस बारे में शिकायत की, लेकिन उन्हें दलील देकर चुप करा दिया गया।
आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में केसीसी के 1 करोड़ 1 लाख ग्राहक है। उनके खाते से 990 रुपए काटी जा रही है। ऐसे में अगर 1 करोड़ लोग के खाते से भी ये रकम काटी जाए तो 990 करोड़ रुपये की रकम जमा हो जाएगी। जब किसानों ने इसकी शिकायत की तो बैंक की ओर से उन्हें दलील दी गई कि किसानों को मौसम एवं फसल की जानकारी दिलाने के लिए ये रकम ली जा रही है। इसके लिए बैंक ने मुंबई की आरएमएल कंपनी से अनुबंध किया है। इस अनुबंध के तहत आरएमएल देश के 16 राज्यों में एसबीआई की करीब 500 ब्रांचों में जुड़े ग्राहकों को मौसम से संबंधित जानकारी मुहैया कराएगा।
जागरण में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के विदिशा जिले नोराजखेड़ी गांव के किसान हजारीलाल शर्मा के खाते से जब ये रकम काटी गई तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत की। लेकिन उनको पैसे वापस नहीं मिले। शर्मा के अनुसार बैंक मैनेजर ने बताया कि खातों से पैसे मुंबई हेड ऑफिस से काटे जा रहे हैं। अब इसे लेकर किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि उन्हें पहले से ही केंद्र सरकार की ओर हेल्पलाइन नबंर के जरिए मौसम की जानकारी दी जा रही है। ऐसे में उनके खाते से बिना उन्हें बताए पैसा काटना गलत है।

Be the first to comment on "SBI अकाउंट होल्डर्स के खाते से काटे जा रहे हैं 990 रुपए, जानें क्यों?"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!