पटना : बिहार कांग्रेस में बगावत के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी पर तलवार लटक रही थी और मंगलवार को इसका असर दिखा। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने इस बात की जानकारी दी।
नीतीश की महागठबंधन सरकार में शिक्षामंत्री रहे अशोक चौधरी पर यह कार्रवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। पार्टी में एकजुटता पैदा करने में नाकाम रहे अशोक के ऊपर हाई कमान की ओर से गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा था। बिहार से लगातार कांग्रेस विधायकों के टूटने की खबरें आ रही हैं। विधायकों में असंतोष की खबरों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने इसी महीने अशोक चौधरी और सीएलपी लीडर सदानंद सिंह से मुलाकात की थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के कांग्रेस एमएलए और एमएलसी को भी तलब किया था।
विधायकों और पार्टी से मिले फीडबैक के आधार पर अशोक चौधरी पर गाज गिरनी तय मानी जा रही थी। वैसे भी चौधरी का कार्यकाल खत्म हो चुका है। माना जा है कि अशोक चौधरी के साथ-साथ सीएलपी लीडर सदानंद सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, इन दोनों का ही नाम जेडीयू के पाले में जाने वाले विधायकों की सूची में लिया जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 6 और 7 सितंबर को बिहार के विधायकों और एमएलसी से एक-एक कर मुलाकात की। इस मुलाकात से मिले फीडबैक के आधार पर आलाकमान को लग रहा है कि बिहार में पार्टी तोड़ने की कोशिशों में अशोक चौधरी की भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में कांग्रेस के कुल 27 विधायकों में से 14 विधायक बागी बताए जा रहे हैं।
बिहार कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्य्क्ष कौकब कादरी बुधवार को बीपीसीसी मुख्यालय सदाकत आश्रम जाकर कार्यभार ग्रहण करेंगे.
राजनैतिक, दलीय मतभिन्नता से परे कौकब कादरी गोह औरंगाबाद वर्ष 2000,2005,2010 गोह औरंगाबाद विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट पर अपनी किस्मत भी आजमा चुके हैं।
ओबरा में राहुल गाँधी के साथ मंच से कौकब क़ादरी
तो वही क़ादरी की पहचान सरल व मृदुभाषी व्यक्ति की रही है।
सोनिया गाँधी के साथ कार्यक्रम में कौकब क़ादरी
उधर पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष अशोक चौधरी भी मीडिया से मुखातिब होकर अगली रणनीति का खुलासा करेंगे.

कहा जा रहा है कि चौधरी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद से इस्तीफा दे सकते हैं. समर्थकों के साथ विधान परिषद के उपसभापति को इस्तीफा सौंपने का मौका अशोक चौधरी से छिन गया है. अब चौधरी मीडिया के सामने इस्तीफे का पत्र पेशकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करेंगे. साथ ही खुद के दलित होने की वजह से कांगेस में प्रताड़ित होने का दांव भी खेल सकते है.
इस्तीफे के बाद अशोक चौधरी के दूसरी पार्टी में जाने का रास्ता खुल जाएगा.
कोकब क़ादरी के नाम की गूंज दिल्ली तक !!!
कोकब क़ादरी के बिहार कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके समर्थको ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! दी !

बधाई व शुभकामनाएं देने वालो में अनवर क़ादरी, ताबिश क़ादरी, सैफ ज़मान , जम्मी क़ादरी , शाद क़ादरी, सहित प्रदेश कांग्रेस परिवार ने बधाई दी है !








सूत्रों की अगर माने तो इस बदलाव की गूंज दिल्ली तक सुनाई दे रही है ! और आने वाले समय में कोकब क़ादरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है !
यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें:
नए प्रभारी कांग्रेस अध्यक्ष कौकब कादरी ने अशोक चौधरी पर दिया बड़ा बयान..
कौकब कादरी ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
Be the first to comment on "कौकब कादरी बने बिहार कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष, अशोक चौधरी की बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद से छुट्टी !"