सीहोर । डॉ. आर.सी.जैन, प्रधान वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान के रुप में पदोन्नत हुए। उनकी पदस्थापना राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र आर.ए.के कृषि महाविद्यालय में हुई। उन्हे यह पदोन्नति दिनांक 1 जनवरी 2009 से दी गई। डॉ.जैन की इस उपलब्धि पर राजमाता विजिया राजे सिन्धिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर के कुलपति डॉ.एस.के.राव, अधिष्ठाता कृषि संकाय, डॉ.श्रीमति मृदुला बिल्लोरे, डॉ.बी.एस.बघेल, निदेशक कृषि अनुसंधान के साथ डॉ.आर.के.वर्मा अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय सीहोर और विश्व विद्यालय के समस्त वैज्ञानिकों और मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
डॉ.जैन हुए प्रधान वैज्ञानिक

Be the first to comment on "डॉ.जैन हुए प्रधान वैज्ञानिक"