सीहोर। वार्ड क्र. 20, लुनिया मोहल्ला में रानी कौशल के स्वर्गीय पति रामसागर के नाम से प्लाट था, पति की टीबी की बीमारी के चलते मौत हो जाने के कारण वह मायके में रह रही थी। रानी कौशल का कहना है कि अब वह उक्त प्लाट पर मकान बनाना चाहती है परन्तु शेखर आत्मज सुन्दरलाल द्वारा उक्त प्लाट पर मकान बनाने नहीं दिया जा रहा है। इसी बात की गुहार रानी कौशल के द्वारा कलेक्टर महोदय से लगाई गई है कि उसे उक्त प्लाट पर मकान बनाने दिया जावे।

Be the first to comment on "रानी कौशल के प्लाट पर मकान नहीं बनाये दिये जने पर कलेक्टर महोदय से लगाई गुहार"