भोपाल: मालेगांव बम विस्फोट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने आगे मध्य प्रदेश की सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है। साध्वी की मांगों के आगे झुक कर शिवराज सरकार ने उन्हे उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान क्षिप्रा नदी में स्नान करने की मंजूरी दे दी है। गौर हो कि साध्वी अपीन मांगों को पूरा न होने की दिशा में देहत्याग करने की धमकी भी दीं थी।
गौर हो कि मालेगांव बम विस्फोट मामले की जांच कर रही एनआईए ने साध्वी को क्लीनचिट दे दिया है। बुधवार को क्षिप्रा नदी में स्नान करने और सिंहस्थ कुंभ भ्रमण के लिए साध्वी भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो चुकीं है।उनकी इस यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए है।
साध्वी को उज्जैन में स्नान कराने के लिए मंगलवार को देवास जिला अदालत ने सरकार को दोबारा आदेश दिया था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुनील जोशी की हत्या में शामिल होने का आरोप है और इस मामले की सुनवाई देवास जिले की अदालत में चल रही है।
साध्वी की ओर से सिंहस्थ कुंभ में स्नान के लिए दिए गए आवेदन पर न्यायालय ने उन्हें 21 मई से पहले स्नान कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने पर उन्होंने सोमवार से भोपाल के खुशीलाल आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया था। जहां साध्वी की हालत गंभीर बताई जा रही थी।
आप को बता दे कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आगाज 22 अप्रैल को हुआ है, जो की 21 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान देश और दुनिया के कई गणमान्य हस्तियों और साधु संतों ने सिंहस्थ कुंभ का भ्रमण किया और क्षिप्रा नदी में स्नान किया।
Be the first to comment on "प्रज्ञा ठाकुर के आगे झुक गई सरकार!"