भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ईदुज्जुहा की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि ईदुज्जुहा ईश्वर के प्रति विश्वास और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व सबको साथ लेकर चलने, त्याग और बलिदान का पैगाम देता है। यह समाज में त्याग, सहानुभूति और भाईचारे का प्रतीक है। सच्चाई और दया के मूल्यों को बढ़ावा देने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।
Be the first to comment on "मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा की बधाई"