नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां विज्ञान भवन में आयोजित 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में वर्ष 2015 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। सूचना तथा प्रसारण मंत्री अरुण जेटली और राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय फिल्में सही मायने में एकता और विविधता के भारतीय स्वरूप को प्रतिबिंबित करती हैं। राष्ट्रपति ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मनोज कुमार को प्रदान किया। वह हरियाली और रास्ता, हिमालय की गोद में, दो बदन, उपकार, पत्थर के सनम, नील कमल, पूरब और पश्चिम, रोटी, कपड़ा और मकान एवं क्रांति जैसी अपनी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए याद किए जाते हैं। सर्वोत्तम निर्देशक का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को उनकी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए दिया गया। फिल्म ‘पीकू’ के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वोत्तम अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटन्र्स’ के लिए सुश्री कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Be the first to comment on " राष्ट्रपति ने फिल्म पुरस्कार प्रदान किए"