तगड़ा Rumor: दोस्त दोस्त ना रहा…..खान खान ना रहा…अब कुछ कुछ नहीं होता है!

एक वक्त था जब शाहरूख खान और सलमान खान का नाम सुनकर ही करण जौहर को कुछ कुछ होता था। लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं होता है। बल्कि अब करण जौहर को नए खान मिल चुके हैं और करण का प्यार है कि इस नए खान के लिए कम ही नहीं होता।

बात हो रही है फवाद खान की। कपूर एंड सन्स के सुपरहिट होने के बाद फवाद खान का रोल रणबीर स्टारर ऐ दिल है मुश्किल में भी बढ़ा दिया गया। लेकिन बात ये नहीं है।

दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी करण जौहर आईफा अवार्ड्स होस्ट कर रहे हैं।

उनके साथ इसे होस्ट करने के लिए कई लोगों का नाम सामने आया लेकिन करण ने सामने से फवाद का नाम सुझा दिया।

अब करण के सुझाव पर तो सबको अमल करना ही था। तो बस ऐसे ही फवाद खान बॉलीवुड के लिए पहली बार आईफा अवार्ड्स होस्ट करेंगे।

वैसे भी धीरे धीरे वो बॉलीवुड के ए लिस्ट में शामिल होने के करीब बढ़ रहे हैं। जानिए क्यो फवाद खान हैं बेस्ट –

 

सबसे ज़्यादा डिमांड

इस वक्त बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा डिमांड अगर किसी की है तो वो है फवाद खान की। उनमें आमिर का परफेक्शन है, सलमान के लुक्स हैं और शाहरूख का रोमांस भी है।

वो आंखें

सलमान और फवाद सबसे ज़्यादा क्लोज़ माने जा सकते हैं। और वो एक नज़र चाहे, हम आपके हैं कौन वाले सलमान खान हों या ज़िंदगी गुलज़ार है वाले फवाद खान।

गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स

जैसा करीना कपूर भी कहती हैं कि एक लड़के में तीन चीज़े होनी चाहिए -गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स!!! और दोनों में वो 100 प्रतिशत है!

शांत पर मगरूर

फवाद खान शांत हैं और थोड़े से मगरूर…पर हक बनता है। वो जानते हैं कि वो सुपरस्टार हैं।

फैन फॉलोइंग

उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि पूछिए मत। और उनको इस बात का अंदाज़ा है कि फैन्स की कीमत क्या होती है।

नो किसिंग

वो ऑन स्क्रीन भी एक मर्यादा का पालन करते हैं। उनकी एक लिमिट है जिसे वो कभी क्रॉस नहीं करते!

नो डांसिंग

डांस में वो काफी कच्चे है। पर अपने चार्म से ही ये दर्शकों का दिल लूट लेते हैं। डांस का क्या करना है फिर!

हर हीरोईन का सपना!

उनके साथ काम करने के सपने आजकल हर हीरोइन कर रही है। वैसे फवाद की लिस्ट में आलिया, सोनम, ऐश्वर्या तक शामिल हो चुकी हैं।

खान…CLEAR HAI!

उनका सरनेम खान है। इसके अलावा कुछ कहने की ज़रूरत है क्या। अब सलमान भाई है…शाहरूख किंग…फवाद को इंडस्ट्री क्या नाम देगी…इसके लिए थोड़ा वेट करना पड़ेगा।

 

Be the first to comment on "तगड़ा Rumor: दोस्त दोस्त ना रहा…..खान खान ना रहा…अब कुछ कुछ नहीं होता है!"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!