अवैध संबंधों की अजब कहानी, छोटी ने प्रेमी से कराया बड़ी बहन का कत्ल

ये रिश्तों की ऐसी सांप सीढ़ी है जहां हर रिश्ता एक दूसरे को धोखा देता रहा और मौका मिला तो खून बहाने से भी हर्ज नहीं किया। एक शादीशुदा महिला को अपने पति के दोस्त से प्रेम हुआ तो पति पराया लगने लगा। मामले में ट्विस्ट तब आया जब महिला की छोटी बहन का दिल भी उसी प्रेमी पर आ गया। दोनों में संबंध बने तो बड़ी बहन विलेन दिखने लगी। नतीजतन, अवैध संबंधों का यह त्रिकोण एक कत्ल का गवाह बन गया। चलिए अब आपको विस्तार से बताते हैं कि मामला क्या है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले का है। पुलिस के अनुसार 28 साल की ममता और उसके प्रेमी भीम कुशवाहा को ममता की बड़ी बहन रानी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रानी की हत्या बीते 27 जुलाई को हुई थी। इस वारदात की मास्टरमाइंड ममता ही थी जबकि भीम ने इसे अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सतना का रहने वाला भीम कुशवाहा रानी के पति महेश कौल के साथ एक ही फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिनों की जान पहचान के बाद भीम और महेश में अच्छी दोस्ती हो गई।

Be the first to comment on "अवैध संबंधों की अजब कहानी, छोटी ने प्रेमी से कराया बड़ी बहन का कत्ल"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!