कन्हैया कुमार पर हुआ हमला, गला दबाकर मारने की कोशिश

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथिततौर पर देश विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में उलझे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हमला हो गया है। दरअसल कन्हैया कुमार ने ट्विटर पर ट्विट कर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि इस बार एयरक्राफ्ट में एक व्यक्ति ने उनका गला दबाने का प्रयास किया था। उन्होंने लिखा कि वे मुंबई से से पुणे जा रहे थे।

विमान लैंड होने ही वाला था कि एक व्यक्ति ने उनका गला दबाने का प्रयास किया। मगर इसके बाद उन्होंने खुद को छुड़ाया और फ्लाईट के कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि इस घटना के बाद जब उन्होंने जेट एयरवेज के स्टाफ को सूचना दी तो उन्होंने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। कन्हैया द्वारा कहा गया कि जेट एयरवेज को हमला करने वाले और हमले का शिकार हुए व्यक्ति में अंतर दिखाई नहीं दे रहा है।

शिकायत करने पर उन्होंने प्लेन से उतारने की बात भी कही। इस घटना को लेकर जेट एयरवेज प्रबंधन ने अपने बयान में कहा कि जेट एयरवेज की फ्लाईट 9 डब्ल्यू 618 से कुछ यात्री सुरक्षा कारणों से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे गए। दरअसल क्रू की सुरक्षा कंपनी की प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी 10 मार्च को कन्हैया के साथ विकास नामक व्यक्ति ने जेएनयू परिसर में हाथापाई कर दी थी।

Be the first to comment on "कन्हैया कुमार पर हुआ हमला, गला दबाकर मारने की कोशिश"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!