दशहरा की सार्थकता अपने दुर्गुणों को नष्ट करने में

मुख्यमंत्री श्री चौहान बुदनी में दशहरा उत्सव में

भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। दशहरे की सार्थकता अपने दुर्विचारों और दुर्गुणों को पूरी तरह नष्ट करने में है। मुख्यमंत्री आज शाम सीहोर जिले के बुदनी तहसील मुख्यालय पर रावण दहन के पहले जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार राम राज्य की स्थापना का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। आम आदमी को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विपन्नता बच्चों की उच्च शिक्षा मे बाधक नहीं बनेगी। श्री चौहान ने कहा कि बुदनी विधानसभा के विकासखंडों में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः एक लाख, पचास हजार तथा पच्चीस हजार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही बुदनी विधान सभा के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को माँ सुन्दर देवी की स्मृति में स्थापित ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नोटबुक प्रदाय की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को अपने अंदर के काम, क्रोध, मद, लोभ, अंहकार, गंदगी आदि बुराइयों के अन्त का संकल्प भी दिलाया। 

मुख्यमंत्री ने रावण का दहन कर श्री राम का पूजन किया। रंगारंग आतिशबाजी तथा दलेर मेंहदी की संगीत संध्या भी हुई।

दशहरा उत्सव में श्रीमती साधना सिंह,मार्कफेड के अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव, मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरू प्रसाद शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री राम नारायण साहू, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विजय सिंह, श्री रघुनाथ भाटी, श्री नरेन्द्र सिंह चौहान, श्री आजाद सिंह राजपूत सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और स्थानीयजन उपस्थित थे।

Be the first to comment on "दशहरा की सार्थकता अपने दुर्गुणों को नष्ट करने में"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!