क्षेत्र में अच्छी बारिश को लेकर लगातार 24 घंटे अखंड संकीर्तिन
सीहोर। इन दिनों बारिश नहीं होने के कारण किसान और क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ती जा रही है। खेत में खरीफ की फसल खड़ी है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण इस पर संकट के बादल मंडराने लगे है। वहीं बारिश का सिलसिला थमने के कारण अभी तक पानी का स्टाक नहीं है और गर्मी और उमस बढऩे लगी है। क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए शहर के तहसील चौराहा स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की अध्यक्ष श्रीमती उषा सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूर्ण विधि-विधान से अभिषेक किया और उसके पश्चात 24 घंटे का अखंड संकीर्तिन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक श्री सक्सेना ने बताया कि शनिवार को शहर सहित आस-पास के स्थान पर अच्छी बारिश के उद्देश्य को लेकर शहर के मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जा रहा है। इसके अलावा अखंड संकीर्तिन का आयोजन भी किया जा रहा है।
Be the first to comment on "पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक"