बन्दियों के लिये सुधार गतिविधियाँ निरंतर संचालित हों

केन्द्रीय जेल के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में मंत्री सुश्री कुसुम महदेले 

भोपाल :जेल मंत्री सुश्री कुसुम महदेले ने कहा है कि जेल-बन्दियों संबंधी सुधार गतिविधियाँ निरंतर चलना चाहिये। सुश्री महदेले आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर केन्द्रीय जेल भोपाल में बन्दियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

jailll

सुश्री कुसुम महदेले ने महिला एवं पुरुष बन्दियों द्वारा श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद कहा कि बन्दियों की कला पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने बन्दियों में सुधार लाने के लिये एक-एक सुधारात्मक पुस्तक भेंट करने का सुझाव दिया। जेल मंत्री ने बन्दी कलाकारों के प्रोत्साहन के लिये अपने स्वेच्छानुदान से 15 हजार की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जेल से रिहा होने के बाद सभी बन्दी अच्छा नागरिक बन समाज के हित में काम करेंगे।

jailllll

जेल वाणी का शुभारंभ

सुश्री महदेले ने जेल वाणी का शुभारंभ भी किया। इसके माध्यम से जेल के 108 बैरक में केबल के माध्यम से बन्दियों को जेल सुधार तथा नियमों आदि की जानकारी दी जायेगी। महानिदेशक जेल श्री वी.के. सिंह ने भी संबोधित किया।

सुश्री महदेले ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना कर शुभकामनाएँ दी। उन्होंने जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर को आईएसओ प्रमाण-पत्र भेंट किया। सुश्री महदेले ने झाँकी निर्माण में सहयोग तथा अच्छा कार्य करने वाले स्टाफ को पुरस्कृत किया।

बन्दियों द्वारा श्रीकृष्ण पर आधारित आकर्षक झाँकी भी प्रदर्शित की गयी। श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर ‘कृष्ण लीला-गोवर्धन पर्वत’ की झाँकी एवं नाटक का प्रदर्शन किया गया। बन्दी सुनील एवं साथियों द्वारा भजन तथा महिला बन्दियों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। महिला बन्दी खुशी ने एकल नृत्य ‘ मोहे रंग दो लाल नन्दलाल’, महिला बन्दियों के बच्चों द्वारा ‘ राधा ढूँढ रही किसी को’ गीत पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जेल के ‘माँ सरस्वती कला एवं संगीत विद्यालय’ के कलाकारों द्वारा गीत-भजन आदि प्रस्तुत किये गये।

जेल अधीक्षक द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये। प्रमुख सचिव जेल श्री विनोद सेमवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल श्री सुशोभन बेनर्जी तथा जेल के अधिकारी-कर्मचारी के परिजन उपस्थित थे।

jailll

Be the first to comment on "बन्दियों के लिये सुधार गतिविधियाँ निरंतर संचालित हों"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!