मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक नाबालिग लड़के ने अपनी ही नाबालिग चचेरी बहन को लंबे समय तक अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के गर्भवती होने पर परिवार वालों को इस बात की जानकारी हुई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार मंडला जिले के अंजनिया पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से उसका चचेरा भाई लंबे समय से शारीरिक शोषण करता आ रहा था। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने लड़की से पूछा जिसके बाद उसने अपने साथ हुए कुकर्म की सारी कहानी बता दी। परिजन तुरंत लड़की को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई भी नाबालिग है। वहीं कम उम्र में गर्भवती होने के कारण अब पीड़ित की जान खतरे में पड़ गई है। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।
Be the first to comment on "बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया.. नाबालिग हुई गर्भवती, आरोपी भाई गिरफ्तार"