हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी की गोली मारकर हत्या

शहर के डबल पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय में मृतक अशोक कुमार वर्मा पार्क में सैर कर रहे थे। मृतक अशोक काका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में एक थे। वह हुड्डा सरकार के दौरान जहां हैफेड के चेयरमैन रहे वहीं लंबे समय तक रोहतक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। घटनास्थल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पैतृक आवास के निकट है।सुबह करीब साढे़ छह बजे तीन व्यक्तियों ने पहले अशोक काका से कुछ बातचीत की। इसी दौरान एक व्यक्ति ने काका को गोली मारकर वहीं ढेर कर दिया। हमलावर हवा में पिस्तौल लहराते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा समेत हरियाणा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अशोक काका के आवास पर शोक जताने पहुंचे।
जमीन विवाद का मामला कांग्रेस नेता की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का यह मानना है कि अशोक काका ज्वैलरी के अलावा प्राॠपर्टी कारोबार से भी जुड़े हुए थे। यह घटना किसी जमीन विवाद का ही परिणाम मानी जा रही है। एसपी ने जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है।बयानपिछले दो माह से हरियाणा प्रदेश के हालात खराब होते जा रहे हैं। कहीं पर कानून व्यवस्था नहीं है। आए दिन हत्या, चोरी और डकैती की घटनाएं हो रही हैं। न पुलिस प्रशासन कुछ कर पा रहा है और न सरकार में बैठे लोग कुछ कर पा रहे हैं। सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री

Be the first to comment on "हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी की गोली मारकर हत्या"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!