10 साल से पति-पत्‍नी के बीच नहीं होता था सेक्‍स, पत्‍नी ने प्राइवेट पार्ट ही काट डाला

गाजियाबाद। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला द्वारा एक घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया। जी हां दिल्‍ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गुप्तांग काटने के पीछे महिला का कहना है कि शादी के 10 साल बाद भी दंपती को कोई बच्चा नहीं हुआ था, इससे नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। सूत्रों की मानें तो बच्चा नहीं होने के पीछे पत्नी पति को ही जिम्मेदारी मानती थी।
जानकारी के मुताबिक महिला का नाम रीता (30) है। वो गाजियाबाद शहर में ही अपने पति के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बच्चा पैदा नहीं होने को लेकर पत्नी डिप्रेशन का शिकार हो गई थी।
बुधवार की सुबह पत्नी व पति के बीच जमकर बहस हुई। इस बीच नाराज पत्नी ने पति का गुप्तांग ही काट दिया। चीख-पुकार मचने पर मदद के लिए पहुंचे लोगों ने पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। इसे जरुर देखें- PICS: OMG! बेंगलुरू में है BDSM कम्‍यूनिटी, जानिए क्‍या है अजीबो-गरीब सेक्स का ये तरीका
10 साल से पत्‍नी संग नहीं बनाता था संबंध
पुलिस के आला अधिकारी के मुताबिक पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसे टाइम नहीं देता था। वह कई बार पति शिकायत कर चुकी थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध नहीं बन पाते थे। इसलिए उनके यहां कोई बच्चा भी नहीं था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

Be the first to comment on "10 साल से पति-पत्‍नी के बीच नहीं होता था सेक्‍स, पत्‍नी ने प्राइवेट पार्ट ही काट डाला"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!