सीहोर। प्रदेश की उभरतीं महिला क्रिकेटर को अवसर देने के लिए एमपीसीए अंडर-16 गल्र्स इंटर डिवीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए भोपाल संभाग की टीम चुनी जानी है। जिसके ओपन ट्रायल 14 अक्टूबर को ओल्ड कैंपियन मैदान पर सुबह 8:30 बजे से होंगे। इसमें सीहोर, विदिशा, रायसेन और रायगढ़ की खिलाड़ी हिस्सा ले सकतीं हैं। इनकी जन्मतिथि 1.9.2001 के बाद होनी चाहिए। खिलाड़ी निर्धारित समय और स्थान पर क्रिकेट कीट में पहुंचें।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इसके अलावा एमपीसीए की एमएम जगदाले अंडर-15 क्रिकेट ट्रॉफी के लिए भोपाल बालक अंडर-15 टीम चुनी जानी है। इसके लिए 15 और 16 अक्टूबर को साई भोपाल के क्रिकेट मैदान पर सुबह 8:30 बजे ट्रायल लिए जाएंगे। इसमें वे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है जिनकी जन्म दिनांक 1.9.2009 के बाद है। इससे पहले खिलाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर को शाम 4 से 5:30 बजे के बीच बाबेआली मैदान पर होंगे। यहां खिलाड़ी अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गत दिनों महिला क्रिकेट टीम ने भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में दस विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिता में शहर सहित आस-पास की अनेक महिला क्रिकेट खिलाड़ी इसके लिए अभ्यास कर रही है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष जैन, उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, वीरु वर्मा, आशीष शर्मा गुरु, अक्षय दुबाने, मदन कुशवाहा, चेतन मेवाड़ा, अमित कटारिया, महेन्द्र शर्मा, संतोष पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित होने वाली है।
Be the first to comment on "क्रिकेट की ओपन ट्रायल 14 अक्टूबर को भोपाल में"