भोपाल :उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में विन्ध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित शंभूनाथ शुक्ल की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि पण्डित शुक्ल सादा जीवन और विपरीत परिस्थितियों में कुशलता तथा बुद्धिमानी से राजनीतिक यात्रा पूरी करना प्रशंसनीय है। संगोष्ठी में प्रबुद्धजनों ने पंडित शंभूनाथ शुक्ल द्वारा राजनीतिक, सामाजिक सहित अन्य क्षेत्र में किये गये कार्यों को याद किया।
संगोष्ठी में मूल्यों की राजनीति और वर्तमान चुनौतियां विषय पर विस्तृत वक्तव्य आयोजित किया गया। उद्योग मंत्री ने संगोष्ठी के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।
Be the first to comment on "विन्ध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित शंभूनाथ शुक्ल की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित"