सीहोर। मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल के भोपाल से उज्जैन जाते समय सीहोर अल्प प्रवास पर पूर्व पार्षद भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यालय मंत्री आजम बैग ने कार्यकर्ताओं के साथ सनवर पटेल का हार-फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सनवर पटेल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार सबका साथ सबका विकास नारे को चरितार्थ कर रही है। अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य ने अनेक योजनाएं संचालित की है। कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाएं। स्वागत करने वालों में प्रमुख रुप से रईस उस्ताद, इरशाद, शहीद, नईम, मांगीलाल, हरीश, बाबू राठोड़, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Be the first to comment on "अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष सनावर पटेल के सीहोर आगमन पर किया स्वागत"