इंटरनेट डेस्क। आज हम बात कर रहे है अंडे की जो कई लोगों को ब्राउन अंडे पसंद होते हैं तो कई लोग सफेद अंडे ही लेना पसंद करते हैं। अलग-अलग लोगों के लिए इस पसंद की वजह अलग-अलग हो सकती है। किसी को इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू की वजह से ये ज्यादा पसंद होता है तो किसी को स्वाद की वजह से। क्या आपको पता है कि ब्राउन अंडे किन किन वजह से सफेद अंडे से अलग होते हैं.

ब्राउन अंडे का पीला भाग सफेद अंडों से ज्यादा गहरे रंग का होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ब्राउन हेन्स ज्यादा मक्का खाती हैं। ब्राउन अंडे देने वाली मुर्गियां साधारण मुर्गी से ज्यादा खाना खाती हैं। इनके देखभाल में भी ज्यादा खर्च आता है। इसलिए ब्राउन अंडे भी सफेद अंडों से महंगे बेचे जाते हैं।

साधारण मुर्गियों की ब्रीडिंग और पालन में खर्च कम आता है, इसलिए लोग इन्हें ज्यादा संख्या में पाला जाता है। यही कारण है कि बाजार में सफेद अंडे ब्राउन अंडों के मुकाबले काफी ज्यादा मिलते हैं।

पोषक तत्वों के मामले में ब्राउन अंडे सफेद से बेहतर विकल्प हैं, क्योंकि इनमें सफेद अंडों से ज्यादा ओमेगा फैटी ऐसिड होता है। दोनों ही तरह के अंडों का स्वाद और क्वालिटी दोनों प्रकार की मुर्गियों को खिलाए जाने वाले आहार की क्वालिटी पर निर्भर करता है।
Be the first to comment on "जानिए, ब्राउन और सफेद अंडों क्या होता है फर्क"