युवा कांग्रेस की किसान स्वाभिमान एवं आधिकार बाइक यात्रा 31 अक्टूबर को

Sehore : म०प्र० की भाजपा सरकार किसानो की समस्याओ की लगातार अनदेखी कर रही है,इस कारण किसानो के हाल बेहाल है, किसान आन्दोलन के दौरान मंदसौर में छ: निर्दोष किसानो को गोलियों से मार दिया गया और कुछ दिनों पूर्व शांति पूर्ण आन्दोलन कर रहे किसानो और थाने मे कपडे उतरवा कर मारा गया। मंडियो में भी किसानो के साथ दुर्वयवहार की घटनाए रोज घट रही है।

                                             प्रदेश के किसानो के आधिकारो की आवाज़ को बुलंद करने के लिए म०प्र० युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेशाध्यक्ष श्री कुणाल चौधरी के नेतृत्व में टीकमगढ़ से मंदसौर तक बाइको से “किसान स्वाभिमान एवं आधिकार यात्रा”  का आयोजन किया जा रहा है।

  युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया की इसी कार्यक्रम के तहत सीहोर में युवा कांग्रेस द्वारा दिनांक 31/10/17 दिन मंगलवार सुबह 10 बजे से स्थानीय भोपाल नाके सीहोर से मोटर साइकिल यात्रा का आयोजन किया जायेगा जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई नर्सिंहगढ़ नाके पहुचेगी और चाँदबड होते हुए कालापीपल रवाना होगी। इस कार्यक्रम में स्व० इंद्रा गाँधी जी की पुण्यतिथि एवं स्व० सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि के अवसर पर 10 बजे भोपाल नाके पर श्रधांजलि दी जाएगी। युवा कांग्रेस सीहोर ने बाइक यात्रा में क्षेत्र के किसानो वरिष्ट कांग्रेसजानो, कांग्रेस पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ और युवा कांग्रेस. एनएसयुआई, किसान कांग्रेस सहित सभी मार्चा संगठनो से मोटर साइकिल यात्रा में शामिल होने की आपिल की है  |

Be the first to comment on "युवा कांग्रेस की किसान स्वाभिमान एवं आधिकार बाइक यात्रा 31 अक्टूबर को"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!