रितिक राज्यस्तरीय कुश्ती हेतु दतिया रवाना

 सीहोर। कुश्ती कोच अजय बिसोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 2 अक्टुबर से 6 अक्टुबर 2016 तक दतिया में राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है। सीहोर के रितिक बिसोरिया का 42 किलो ग्राम भार वर्ग में जुनियर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। अयज बिसोरिया के पुत्र रितिक स्टार पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल के कक्षा 10 के छात्र है और सरदार पटेल व्यायाम शाला में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। इनके चयन होने पर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, बसंत दासवानी, अतुल काका, अजय पटेल, डॉ. अनीस खान, राजाराम बड़े भाई, सुनील शर्मा, रमाकांत समाधिया, अजय राठौर, गोविन्छ पहलवान, प्रदीप वशिष्ठ, राजु पहलवान, शिवराय, मनोज बोयत, राजेन्द्र परमार, ओमी पहलवान, शैलेन्द्र बिसोरिया, मोहन यादव, संग्रम पहलवान, हरेन्द्र पहलवान, जितेन्द्र बिसोरिया, लखन यादव, प्रदीप यादव, विशाल यादव, राहुल सोनकर, लोकेश परमार, विवेक राठौर, निलेश पहलवान, शिवा कसोटिया, तनिश भेरवे आधि ने बधाई दी।

Be the first to comment on "रितिक राज्यस्तरीय कुश्ती हेतु दतिया रवाना"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!