व्हाट्स एप पर जोक पढ़ आई हंसी, तो सामने वाले ने मार दी गोली

Bihar :- व्हाट्स एप पर जोक पढ़ने से भला किसी को गोली लग सकती है क्या। चौंकिये मत। ऐसा हुआ है। रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में राजेश नामक युवक को अपने व्हाट्स एप मैसेज पढ़ कर हंसी आ गई। उसके सामने बैठे दूसरे लड़के को लगा कि वह उसको देख कर हंस रहा है। उसने राजेश के पेट में गोली मार दी। फिलहाल राजेश रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज खतरे से बाहर है। राजेश मारवाड़ी कॉलेज में एमबीए का छात्र है।

क्या है पूरा मामला हुआ यूं कि गुरुवार की रात को राजेश नामक युवक पंडरा के सोनू होटल में खाना खाने पहुंचा। इस बीच उसके मोबाइल में व्हाट्स एप पर कुछ मजाकिया मैसेज आए। खाना खाने के साथ ही वह उसे पढ़ने लगा। पढ़ते ही उसे हंसी छूट गई। उसके सामने कुछ और लड़के बैठ कर खाना खा रहे थे। राजेश के मुताबिक वे नशे में लग रहे थे। उन लड़कों में एक को लगा कि राजेश उसे देख कर हंस रहा है। उसने पिस्तौल निकाली और गोली चला दी। पहली गोली नहीं लगी। उसने दूसरी गोली चलाई और वह राजेश के पेट में लग गई। वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।

आर्म्स एक्ट में मामला हुआ है दर्ज रांची के सदर डीएसपी विकासचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि व्हाट्स एप पढ़ कर गोली चलाई गई है। जल्द ही उन लड़कों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Be the first to comment on "व्हाट्स एप पर जोक पढ़ आई हंसी, तो सामने वाले ने मार दी गोली"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!