अब पर्यटन निगम का होगा अशोका लेक व्यू

भोपाल। राजधानी भोपाल के पॉश इलाके और नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण बड़ी झील के समीप स्थित भारतीय पर्यटन विकास निगम के प्रतिष्ठित होटल लेक व्यू अशोका अब राज्य पर्यटन विकास निगम के स्वामित्व में आ गया है। इस संबंध में गुरुवार को नई दिल्ली में शेयर ट्रांसफर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर मध्यप्रदेश के पर्यटन सचिव एवं राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक हरिरंजन राव, कंपनी सचिव संदेश यशलाहा और होटल लेक व्यू अशोका के महा प्रबंधक अविनाश गजरानी भी मौजूद थे। केन्द्र के साथ हुआ करार केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में हुए समझौते के तहत अब होटल का संचालन मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से किया जाएगा और यह होटल निगम के पूर्ण स्वामित्व में आ गया है। सूत्रों ने कहा कि इस होटल का नाम परिवर्तित करके होटल लेक व्यू किया जाएगा। इस होटल के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं पहले करके केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री के अलावा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा तथा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने इस समझौते का स्वागत करते हुए निगम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

थ्री स्टार होटल है अशोक लेकव्यू

लगभग साढे सात एकड़ क्षेत्र में फैले इस होटल परिसर में फिलहाल चार सूइट, 39 डीलक्स रूमम, स्वीमिंग पूल, रेस्टारेंट और अन्य सुविधाएं हैं। इस होटल के परिसर में काफी स्थान पर निर्माण किया जा सकता है और होटल से बडे तालाब का मनोहारी नजारा दिखाई देता है। माना जा रहा है कि इस होटल को भविष्य में निजी हाथों में भी सौंपा जा सकता है या फिर निजी क्षेत्र के साथ मिलकर इसका बेहतर ढंग से विकास किया जा सकता है। होटल में अत्याधुनिक कंवेशन सेंटर बनाने और सूइट तथा रूम आदि बढ़ाने की योजना भी पर्यटन विकास निगम की है।

Be the first to comment on "अब पर्यटन निगम का होगा अशोका लेक व्यू"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!