आज वियतनाम जाएंगे पीएम मोदी, कल चीन के लिए होंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वियतनाम रवाना होंगे। फिर वे चीन के हांगझोउ शहर में जी-20 देशों के सालाना शिखर-सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे। वियतनाम अभी चीन के साथ दक्षिण चीन सागर विवाद में उलझा हुआ है, लिहाजा ऐसे में मोदी की यह यात्रा काफी अहम है।

वियतनाम की दो दिवसीय यात्रा के बाद मोदी चीन के शहर हांग्जो जाएंगे जहां वह समूह-20 देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे। उसके बाद मोदी सात और आठ सितंबर को लाओस जाएंगे जहां वह भारत-आसियान और भारत-पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ये दोनों सम्मेलन न सिर्फ पूर्वी एशियाई देशों के साथ भारत के आर्थिक रिश्तों को नया आयाम देंगे बल्कि एशिया में तेजी से बदलते कूटनीतिक माहौल में भारत की भूमिका को मजबूती देंगे।

समूह-20 देशों की बैठक में मोदी की कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात होगी। खास तौर पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ उनकी मुलाकात पर निगाहें होंगी। जुलाई, 2016 में चीन के कड़े विरोध की वजह से ही भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में प्रवेश नहीं मिल पाया था। माना जा रहा है मोदी कोशिश करेंगे कि चिनफिंग को भारतीय पक्ष से अवगत कराया जाए। इसी तरह, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी मोदी की मुलाकात होगी। संभवतः बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के साथ उनकी यह अंतिम मुलाकात होगी।

Be the first to comment on "आज वियतनाम जाएंगे पीएम मोदी, कल चीन के लिए होंगे रवाना"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!