कॉलेज गर्ल्स का ऐसा डांस कभी नहीं देखा होगा आपने, WATCH VIDEO

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया में आये दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों कॉलेज गर्ल्स का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस ग्रुप डांस को लाखों लोग देख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये लड़किया ओडिशा के एक कॉलेज की हैं। सबसे पहले एक लड़की ने डांस की शुरुआत की और धीरे-धीरे बाकी लड़कियां भी उस लड़की के साथ जुड़ती गईं और एक कमाल का ग्रुप डांस हुआ।

इन लड़कियों ने तीन अलग-अलग गानों पर इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर तरह का डांस किया। इस ग्रुप डांस में बॉलीवुड का फुल तड़का देखने को मिला. इस डांस की शुरुआत प्रभुदेवा के मशहूर गाने ‘मुकाबला’ से होती है, जिसमें एक लड़की कुछ बैले के स्टेप के साथ शानदार डांस करती है. इसके बाद बाकी लड़कियां भी उससे जुड़ जाती हैं और गाने की ओरिजनल कोरियोग्राफी वाले स्टेप्स करने लगती हैं।

बीच-बीच में लड़कियां इंडियन क्लासिक डांस के भी कुछ स्टेप्स करती हैं। इसके बाद लड़कियां फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम’ पर डांस करती हैं। इसके बाद लड़कियों का ग्रुप सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के गाने ‘ओ ओ जाने जाना ढूंढे तुझे दीवाना’ पर डांस करती हैं।

Watch Video Here 

इन लड़कियों ने इतना कमाल का डांस किया कि वहां खड़े लोग खुद को तालियां और सीटियां बजाने से नहीं रोक पाए।

यूट्यूब पर पोस्ट किए इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस पर 2 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर लोगों ने इसे ऑसम, शानदार, धमाकेदार डांस करार दिया है।

Be the first to comment on "कॉलेज गर्ल्स का ऐसा डांस कभी नहीं देखा होगा आपने, WATCH VIDEO"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!