कौकब कादरी ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

Patna : प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पदभार ग्रहण किया। कहा कि पार्टी आलकमान ने एक जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपकर बिहार के कांग्रेसजनों को सम्मानित किया है।

FILE PHOTO 

यह भी पढ़ें:

नए प्रभारी कांग्रेस अध्यक्ष कौकब कादरी ने अशोक चौधरी पर दिया बड़ा बयान..

श्री कादरी ने कहा कि वे राज्य के सभी वर्ग, धर्म एवं संप्रदाय के कांग्रेसजनों को साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों एवं महंगाई के खिलाफ प्रखंड एवं जिला स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों से मतभेद भूलाकर संगठन को सशक्त बनाने की अपील की। इसके पूर्व कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर श्री कादरी ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी नेताओं ने श्री कादरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मौके पर विधायक सिद्धार्थ, प्रेमचंद मिश्र, पूर्व मंत्री डॉ.ज्योति, डॉ. पदमाशा झा, डॉ. विनोद शर्मा, समीर कुमार सिंह, जनार्दन शर्मा, संजय मिश्र, अमरेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष, जया मिश्र, जयंती झा, शारीफ रंगरेज, आजमी बारी, उमेश कुमा राम, अजय कुमार चौधरी, मंटन सिंह आदि ने श्री कादरी को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि श्री कादरी के पदभार ग्रहण करते समय पार्टी के एकमात्र विधायक सिद्धार्थ मौजूद थे, जबकि पार्टी के राज्य में 27 विधायक व छह विधान पार्षद हैं।

यह भी पढ़ें:

कौकब कादरी बने बिहार कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष, अशोक चौधरी की बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद से छुट्टी !

Be the first to comment on "कौकब कादरी ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!