गए थे गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने, भाइयों ने जमकर धुना

बिलासपुर। गुरुवार की रात अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने जा रहे युवक व उसके एक साथी पर लड़की के भाइयों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक खून से लथपथ होकर घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोट आई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकंडा पुलिस के अनुसार जोरापारा स्थित मनोरमा डेयरी के पास रहने वाला शुभम रजक पिता कौशल (17) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बंगालीपारा निवासी किशोरी से उसकी दोस्ती है। गुरुवार को उसका जन्मदिन था। उसने शुभम को जन्मदिन मनाने के लिए फोन कर बुलाया था।

लिहाजा, शुभम अपने दोस्त मनीष कोरी को साथ लेकर उसके घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में लड़की के भाई रवि प्रधान व शनि प्रधान ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए बत्ते से जमकर मारपीट कर दी। दोनों भाई द्वारा पिटाई किए जाने से शुभम व मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए।

खून से लथपथ होकर दोनों युवक मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने सरकंडा थाना पहुंच गए। पुलिस ने उनका मुलाहिजा कराने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 व 34 के अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस हमले में शुभम को गंभीर चोट आई है। लिहाजा, उसे इलाज के लिए रायपुर रैफर कर दिया गया है।

दूसरे पक्ष से भी की गई है शिकायत

पुलिस के अनुसार इस मामले में मारपीट करने वाले युवकों की तरफ से भी शिकायत की गई है। उन्होंने अपनी बहन के जरिए छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं घायल युवकों ने पुलिस को बताया कि आरोपी की बहन ने उन्हें खुद फोन कर बुलाया था। पुलिस उनकी शिकायत पर जांच कर रही है।

Be the first to comment on "गए थे गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने, भाइयों ने जमकर धुना"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!