प्रियंका वाड्रा को हुआ डेंगू, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा इलाज

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा को डेंगू हो गया है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका वाड्रा को दिल्ली के सर गंगराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका को 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनके इलाज पर चेस्ट मेडिसिन कंसल्टेंट अरूप बासु लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अस्पताल के बोर्ड चेयरमैन डीएस राणा द्वारा दिए गए बयान के अनुसार प्रियंका वाड्रा को बुखार था जिसके बाद जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। 23 अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर राणा ने बताया कि इसमें सुधार हो रहा है

Be the first to comment on "प्रियंका वाड्रा को हुआ डेंगू, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा इलाज"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!