बिहार बोर्ड ने 68 और कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। साथ ही नए 19 कॉलेजों का निलंबन भी किया गया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गयी है उनमें सबसे अधिक रोहतास के 11 कॉलेज हैं। इसके बाद अरवल के 8 कॉलेज हैं। पटना के 3, नालंदा के 3, बक्सर के 6, नवादा के 5, औरंगाबाद के 5, भभुआ का 1, जहानाबाद के 2, मुजफ्फरपुर के 4, सीवान का 1, गोपालगंज के 4, लखीसराय के 2, खगड़िया के 2, जमुई का एक, समस्तीपुर के 2, सहरसा के 4, भागलपुर का एक, बांका के 2, पूर्णिया के एक कॉलेज की भी मान्यता रद्द की गयी है। इसके पहले 9 कॉलेजों की मान्यता रद्द की गयी थी।
जिन कॉलेजों की मान्यता निलंबित की गयी है उनमें भोजपुर के 12, समस्तीपुर के पांच, पूर्वी चंपारण के दो कॉलेज हैं। इन कॉलेजों को 15 दिन का समय दिया गया है। उन्हें जवाब देने को कहा गया है। अगर जवाब नहीं देते हैं तो इनकी भी मान्यता रद्द होगी। यहां बता दें कि अब तक तीन चरणों में कुल 173 स्कूल-कॉलेजों का निलंबन किया गया है।
चार कॉलेजों पर प्राथमिकी
इसके पहले चार कॉलेजों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इन कॉलेजों द्वारा गलत सूचना बोर्ड को भेजी गयी थी।
कई कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं
बोर्ड को जानकारी मिली है कि कई कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर तक नहीं है। इसके बावजूद मान्यता दे दी गयी थी।
इन कॉलेजों की जांच करने के बाद इनकी मान्यता रद्द की गयी है। जितना इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए था, वैसा नहीं था। गलत तरीके से मान्यता ली गई थी। पूरी टीम ने जांच के बाद निर्णय लिया।
-आनंद किशोर, बोर्ड अध्यक्ष
जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गयी है वो हैं…
Be the first to comment on "बिहार बोर्ड ने की 68 और कॉलेजों की मान्यता रद्द, देखें लिस्ट"