राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त जयंती पर काव्य गोष्ठी आयोजित

सीहोर। स्थानीय राठौर मंदिर कस्बा सीहोर में साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम शाखा सीहोर द्वारा राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त जयंती के अवसर पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डां. वी.पी.शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नवोदित कला मंच के संस्थापक सुरेश जायसवाल रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उपस्थित साहित्य कारों एवं अतिथियों का स्वागत तहसील संयोजक लक्षमण चौकसे ने किया। सरस्वती वंदना डां. विजेन्द्र जायसवाल ने की। 80 वें जन्म दिवस पर साहित्कार लक्ष्मीनारायण राय को राष्ट कवि मैथिली शरण गुप्त सम्मान से सम्मानित किया एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद रायसेन कवि सम्मेलन में सम्मानित होने पर श्री चौथमल वर्मा का सम्मान राष्ट्रीय कवि संगम शाखा सीहोर द्वारा किया। साहित्यकार राय ने काव्य पाठ करते हुए धधकते हुए शौले हो तुम, में तो राख उड़ाया करता हूं अभिमन्यु, शिवाजी, भगत सिंह हो तुम, मे तो पहचान कराया करता हूं। गीत कार चौथमल वर्मा ने कर्म तो करना पड़ेगा हर व्यथा हर हाल में, चाहे रहो सीहोर में, चाहे रहो भोपाल में। विनोद पंसारी ने देश भक्ति गीत पढक़र काव्य गोष्ठी को उचाई प्रदान की। काव्य पाठ करने वाले कवियों में डां. बी.पी.शर्मा, चौथमल वर्मा, लक्ष्मीनारायण राय, बृजेश शर्मा, लक्ष्मण चौकसे, विनोद पंसारी, डां. विजेन्द्र जायसवाल, सुरेश श्रीवास्तव, हरीश सोनी आदि कवि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्यंगकार बृजेश शर्मा ने किया एवं आभार आकाश नामदेव ने माना। उपस्थित श्रोतागण मांगीलाल प्रजापति, दिनेश राठौर, अविनाश शर्मा, भारत ठाकुर, सावन कुमार खत्री, विभोर चौकसे, आकाश नामदेव, सुधीर सोनी आदि।

Be the first to comment on "राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त जयंती पर काव्य गोष्ठी आयोजित"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!