रोटरी क्लब सीहोर का पद ग्रहण समारोह संपन्न

सीहोर। रोटे आर.एस. अग्रवाल अध्यक्ष रोटी रघुनंदन निगादिया सचिव तथा रोटे अजय जैन वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष पद पर आसीन रोटरी क्लब सीहोर का पद ग्रहण समारोह संपन्न दिनांक 8 जुलाई 2017 को क्रिसेंट रिसोर्ट में संपन्न हुआ। रोटे आर.एस. अग्रवाल अध्यक्ष रोटे रघुनंदन निगोदिया सचिव तथा रोटे अजय जैन वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोनीत मंडल अध्यक्ष वर्ष 2018-19 रोटे गुस्ताद अंकलेसरिया रतलाम कथा विशेष अतिथि क्रिसेंट गु्रप के प्रमोटर अखिलेश राय सीहोर तथा विधायक सुदेश राय थे। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब वर्ष 16-17 के अध्यक्ष द्वय रोटे पंकज जैन तथा इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष श्रीमती बीना जे कुरियन की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा सार्जेन्ट एट आम्र्स डॉ. कैलाश अग्रवाल द्वारा की गई। अतिथिगण द्वारा  दीप प्रज्वलन उपरांत रोटे डॉक्टर पंकज जैन का इनर व्हील अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती बीना जे कुरियन का स्वागत भाषण दिया गया एवं श्रीमती कांता गट्टानी द्वारा सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। 
तदोपरांत रोटरी अध्यक्ष 17-18 रोटे आर.एस. अग्रवाल को अध्यक्षीय कालर पहना कर तथा इनर व्हील अध्यक्ष 17-18 श्रीमती सरिआम को अध्यक्षीय कालर पहना कर पदासीन किया गया। तदोपरांत आगामी वर्ष की टीम का परिचय दिया गया। मेधावी छात्रों का सम्मान संचालन रोटे जोली कुरियन के द्वारा किया गया।  जिसमें अध्यक्ष भारद्वाज, शर्मा कुनाल अग्रवाल, कु. तोषी तिवारी, कु. कंचन दासवानी, उमेश पटेल, कु. ऐश्वर्या गुप्ता, कु.स्वाति शर्मा, कु . प्रियंका परमार एवं कु. हर्षा सिंह को नगर से श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने के कारण पुरस्कृत किया गया। 
केन्द्रीय विद्यालय के महक गिरोठिया, अनजिनक्या श्रीवास, भूवनेश, चचंल वर्मा, करिश्मा कौशल, श्री दुआ, अनिमेश झंवर, केशव सोनी, नमृता पाटीदार, अंशी जैन, वैदेही अनवेकर, कुनाज मोदी, परि पुरोहित एवं आशुतोष वर्मा को 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त होने पर पुरुस्कृत किया गया।
तदोप्रांत विशेष अतिथि सुदेश राय विधायक सीहोर द्वारा एवं विशेष अतिथि अखिलेश राय सीहोर द्वारा उद्बोधन आश्वासन दिया गया। मुख्य अतिथि मनोनित मण्डलाध्यक्ष वर्ष 18-19 रोटे गुस्ताद अंकलेसरिया का परिचय रोटे पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस.आर.गट्टानी द्वारा किया गया। मनोनित मण्डलाध्यक्ष वर्ष 18-19 रोटे गुस्ताद अंकलेसरिया के उद्बोधन उपरांत अतिथिगण को प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद रोटे अजय जैन द्वारा दिया गया। सभी मेधावी छात्रों को पुरुस्कार रोटे डॉ. कैलाश अग्रवाल द्वारा अपनी माता श्रीमति मणीदेवी अग्रवाल की स्मृति में प्रदान किये गये। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

Be the first to comment on "रोटरी क्लब सीहोर का पद ग्रहण समारोह संपन्न"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!