निशा बांगरे का डी.एस.पी के लिए चयन

सीहोर। स्थानीय पी.डब्लू.डी प्रोफेसर कालोनी निवासी इंजीनियर निशा बांगरे का म.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा उप पुलिस अधीक्षक पद पर चयन किए जाने पर अनेक आत्मीयजनों ने बधाई दी है । निशा बांगरे उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर में प्राचार्य व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र बांगरे की ज्येष्ठ पुत्री है। बाल्यकाल से ही मेधावी छात्रा के रूप में अध्ययन कर रही इंजी. निशा ने अनेक कीर्तिमान अर्जित किए है। अध्ययन के साथ -साथ पाठ्येतर गतिविधियों में अहम भूमिका निभाने वाली छात्रा इंजी.निशा एन.सी.सी.कैडेटस व स्काउट गाईड में राज्यपाल अंलकरण से सम्मानित की जा चुकी है। वह म.प्र.पुलिस विभाग में डी.एस.पी के पद पर कार्य कर महिला सशक्तिकरण,मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक समरसता व न्याय पर आधारित मुख्य उद्ेश्यों को अपनी सेवाओं मे प्रमुख स्थान देगी। चयनित डी.एस.पी.इंजी.निशा बांगरे का कहना है- इच्छित और अपेक्षित ज्ञान की प्राप्ति एक दिन का काम नहीं, इसके लियें नियमित रूप से पढऩा और लक्ष्य सामने रखना है और हमें नित्य कोई न कोई जानकारी प्राप्त करनी है। पुस्तक पढ़ते समय भी यही लक्ष्य अपनाना है कि हम केवल पढ़े ही नहीं उस पर मनन चिंतन करें, तभी हम उससे नवनीत ज्ञान प्राप्त कर सकेगें। इंजी.निशा एक प्रखर लेखिका,समाजसेवी, वक्ता व कवयित्री भी हेै जो कवि अंदाज में कहती है, कोई भी लक्ष्य बडा नहीं, जीता वहीं जो डरा नहीं। श्रम को महत्व देने वाली इंजी. निशा का मानना है कि कर्म के अभाव में जीवन का कोई अर्थ नहीं रह जाता। प्रयास एवं परिश्रम से ही मनुष्य क ो सफलता मिलती है। लक्ष्य तक पहुचने के लिए लहरों के समान प्रवाहमान रहने की आवश्यकता है। जीवन में ईमानदारी एवं मेहनत से काम करना ही इंजी. निशा का लक्ष्य है और वे अपने दादा दानवीर भोलाराम तारन बांगरे व पिता रवीन्द्र शैलनिधि बांगरे की तरह ही समाजसेवा को अपने जीवन का मुख्य  उद्ेश्य बनाना चाहती है।
इंजी. निशा की इस उपलब्धि पर म.प्र.शासन के प्रमुख सचिव जे.एन.कंसोटिया ,कलेक्टर भोपाल डॉ.सुदाम खाडे, उपसचिव म.प्र.शासन बुद्धेश वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॅा.केदार सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.अवधेश प्रताप सिंह ए.एस.पी.सीधी प्रदीप शेण्डे, एस.डी.एम.राजकुमार खत्री, डिप्टी कलेक्टर आर.एस. राजपूत, डिप्टी कलेक्टर देवास जीवन रजक, सम्राट अशोक इंजीनियरिगं कॉलेज विदिशा के डायरेक्टर जे.एस चौहान, प्रो एस.एस. गोलिया, डॉ सदावरते, शैलेश शैल, शिक्षाविद आलोक शर्मा, संतोष शर्मा, अनिल शर्मा सहित उत्कृष्ट विद्यालय परिवार व शिक्षा जगत के अनेक अधिकारियो कर्मचारियो ने बधाई दी है।

Be the first to comment on "निशा बांगरे का डी.एस.पी के लिए चयन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!