इन पांच प्रकार के लोगों से कभी खुश नहीं होती देवी

नवरात्रि में देवी की उपासना कर हर कोई मां को खुश करना चाहता है। कहा जाता है कि देवी मां हर किसी की मुराद पूरी करती हैं। ज्योतिषों की मानें तो देवी की उपासना एवं पूजा-आराधना करने से पहले लोगों को अपने इन दोषों को दूर करना चाहिए। तभी उन्हें मां आशीर्वाद मिलता है:

1.माता-पिता, पितर, गुरु और अतिथि का अनादर करने वालों पर: जो लोग घर में अपने माता-पिता का आदर नहीं करते उनसे देवी कभी खुश नहीं होती। इसके अलावा अपने गुरू और घर में आए मेहमान का अपमान करने वाले इंसान से भी देवी हमेशा नाखुश रहती हैं।

2.झूठी गवाही देने वाले और विश्वासघात करने करने वालों पर: जो लोग दूसरों को धोखा देते हैं या फिर किसी के लिए झूठी गवाही देते हैं इस तरह के लोगों को देवी मां की कृपा नहीं मिल पाती।

 

3.घर में नित्य कलह करने वालों पर और स्त्रियों का अपमान करने वालों से: जो लोग घर में हमेशा कलह करते हैं और स्त्रियों का सम्मान नहीं करते उनसे भी देवी मां कभी खुश नहीं होती।

4.सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने वालों पर: जो लोग सुबह सूर्यादय और सूर्यास्त के समय सोते हैं उनसे देवी कभी कुश नहीं होती। इसलिए सुबह सूर्यादय और सूर्यास्त के समय कभी सोना नहीं चाहिए। पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार यह समय भगवान के स्मरण का होता है इसलिए इस समय सोने के बजाए भगवान का स्मरण करना चाहिए।

5.क्रोध, घमंड करने वालों, गंदे कपड़े पहनने वालों पर: जो लोग घमंड करते हैं और गुस्सा करते हैं और साफ कपड़े नहीं पहनते उनसे देवी नाराज रहती हैं।

Be the first to comment on "इन पांच प्रकार के लोगों से कभी खुश नहीं होती देवी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!