प्रभारी मंत्री रामपालसिंह ठाकुर के नगर आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा व अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर सीहोर जिले की समस्याओं से कराया अवगत

प्रभारी मंत्री रामपालसिंह ठाकुर के नगर आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा व अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर सीहोर जिले की समस्याओं से कराया अवगत
सीहोर। म.प्र.सरकार के वरिष्ठ मंत्री सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री माननीय रामपालसिंह ठाकुर का सीहोर हाईवे रेस्ट हाऊस पर कार्यकर्ताओं से भेंट कार्यक्रम में आगमन हुआ। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रादेशिक नेता शंकरलाल शर्मा, दुल्हा बादशाह उर्स कमेटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद रिजवान पठान, समाज सेवी मेहफूज बंटी के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामपालसिंह ठाकुर का हारफूलमाला, पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया एवं उन्हें सीहोर जिले की समस्याओं से अवगत कराते हुए किसान नेता शंकरलाल शर्मा ने अवगत कराया कि अल्पवर्षा के कारण किसानों की रबी की फसल पूर्णत: बर्वाद हो गई है एवं फसलों बीमारियाँ कीट का प्रकोप होने से फसले बर्वादी की कगार पर है। सीहोर जिले के किसानों की दशा दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि शीघ्र ही सोयाबीन फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा प्रदान किया जाये। 
इस अवसर पर प्रमुख रुप से शंकरलाल शर्मा, रिजवान पठान, मेहफूज बंटी, लक्ष्मीनारायण वर्मा, पुरुषोत्तम मीणा, विष्णु परमार, राजन परमार, दीपक पटेल, ताराचंद मालवीय, जितेन्द्र सेन, अर्जुन ठाकुर, रामनारायण वर्मा, बाबूलाल वर्मा, शंकरलाल पटेल, तीरखाँ पठान, अबरार, अमानत, अरविन्द परमार, अभिषेक ठाकुर, विकास भारती सहित अनेक किसान व अल्पसंख्यक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Be the first to comment on "प्रभारी मंत्री रामपालसिंह ठाकुर के नगर आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा व अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर सीहोर जिले की समस्याओं से कराया अवगत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!