सीहोर नपा कर्मचारियों ने अपनी छ: सुत्रीय मांगों को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

 
हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा
सीहोर। प्रांतीय कार्यकारिणी निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद सीहोर के कर्मचारियों ने भी अपनी वैधानिक मांगों को लेकर संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रेषित किया। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय के कर्मचारियों को उनके हितों के लाभ देने के सम्बंध में वर्षों से शासन द्वारा अनदेखी की जा रही है। जबकि प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों को समय पर शासन द्वारा सभी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। नगरीय निकाय के कर्मचारी शासन की रीड़ की हड्डी के समान है, जो शासन की समस्त योजनाओं को समय पर मूर्त रुप देने के लिये कार्य करते रहे हैं। 
इस सम्बंध में म.प्र.नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर पांच सूत्रिय मांगों का ज्ञापन हस्ताक्षर कर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित विभागीय अधिकारियों को भेजकर नगरीय निकाय के कर्मचारियों का मांगों को शीघ्र स्वीकृत कराने की मांग की गई है। 
यह है मांगे
निकाय के समस्त कर्मचारियों को सातवे वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाये, निकाय के समस्त कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की भांती समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाये, वर्ष 2016 तक कार्यरत निकाय समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों स्थाईकर्मी योजना, निकाय में कार्यरत सामूदायिक संगठकों को नियमित किया जाये, निकाय के  स्थापना व्यय की सीमा 65 प्रतिशत के स्थान पर 70 प्रतिशत की जाये, सेवाभर्ती नियमों में कम्प्यूटर आपरेटर के पद समाहित किये जावे।
कर्मचारियों की मांगों के सम्बंध में इस प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान में मुख्यनगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, इकाई अध्यक्ष भगवानदास राजपूत, नरेन्द्र सिंह चौहान, सत्यनारायण सोनी, महेश जाटव, सब इंजिनियर खान साहब, मनोज झवर, प्राची गुप्ता, रमेश यादव, भगवतसिंह बेस, आनन्द कुशवाह, संतोश चन्द्रवंशी, नीलम, रजिया मेडम, पुष्पा राय, दिपेन्द्र तोमर, कपिल राय, बंटी पारासर, राजेश दुबे सहित अनेक नगर पालिका कर्मचारी ने हस्ताक्षर अभियान में उपस्थित थे।

Be the first to comment on "सीहोर नपा कर्मचारियों ने अपनी छ: सुत्रीय मांगों को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!