गर्मी में बल बलाया ससुरा खेमचंद , बेटे की लुगाई से की बदनियती से के साथ अश्लील छेड़छाड़ !

भोपाल। दहेज के लिए महिलाओं के साथ हैवानों जैसे सलूक करने के मामले थम नहीं रहे हैं। पिछले कुछ वक्त से शहर के हर थाने में सबसे अधिक मुकदमे दहेज प्रताड़ना के सामने आए हैं। जिसमें विवाहिताओं को दहेज के लिए मारा पीटा जाता है, घर से निकाल दिया जाता है तो कभी आग में जिंदा झोंक दिया जाता है तो कभी बुरी तरह से पीट-पीट कर मौत की गोद में सुला दिया जाता है। आंकड़े यह बताने को काफी हैं कि महिलाएं हर पल एक अंजान भय के साये में जी रहीं हैं। दहेज के लिए ससुराल वालों का महिलाओं के साथ हैवानियत का खेल लगातार जारी है। औरत की दहेज के हैवानों की नजरों में कोई अहमियत नहीं है….उसे तो बस वो मुफ्त का माल चाहिए….जिसे वो लड़की के पिता से एंठना चाहता है। ऐसा ही एक मामला कल महिला थाने में सामने आया जहां एक विवाहित को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और ससुर द्वारा उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवार्ई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रचना प्रजापति शिवनगर हिनौतिया अशोका गार्डन में रहती है। महिला की शादी जुलाई 2016 में रोहित प्रजापति के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उस पर 3 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने यह सब देने में असमर्थता जताई तो पति ने उसके साथ गालीगलोच कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भी दहेज की मुराद पूरी नहीं हुई तो पति की गैरमौजूदगी में ससुर खेमचंद उसके साथ बदनियती से अश्लील छेड़छाड़ करने लगा।

रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता कल महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति रोहित प्रजापति के खिलाफ धारा 498ए,3/4, और ससुर खेमचंद के खिलाफ 354ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Be the first to comment on "गर्मी में बल बलाया ससुरा खेमचंद , बेटे की लुगाई से की बदनियती से के साथ अश्लील छेड़छाड़ !"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!