टायलेट एक प्रेमकथा शहर के लक्ष्मण चौकसे को मिला मौका

फिल्म प्रदर्शन के बाद लोगों ने दी बधाईया

सीहोर। अभिनेता अक्षय कुमार एवं भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा की सूटिंग सीहोर नगर में हुई थी। इसमें शहर के जूनियर आर्टिस्ट लक्ष्मण चौकसे की भी भूमिका रही। अब फिल्म प्रदर्शन के बाद जहां उनके अभिनय के लोगों ने सराहा वही उन्हैं। शुभ कामनाऐं एवं बधाई दी। लक्ष्मण चौकसे ने टायलेट एक प्रेमकथा को सामाजिक पृष्ठ भूमि पर आधारित गंभीर समस्या को एक सरल भाषा में दर्शकों को समझाने में कामयाब हो रही है। इसे दर्शक पंसद कर रहे है। दिन प्रति दिन फिल्म की सफलता बड रही है। प्रथम दिन 13 करोड़ से अधिक दूसरे दिन 17 करोड से अधिक वाक्स आफिस पर विजनेश किया। जिससे फिल्म की सफलता सिद्व हो चुकि है। रविवार के दिन 20 करोड से अधिक का विजनेश करेगी ऐसा विश्वास जूनियर आर्टिस्ट लक्ष्मण चौकसे को है इस फिल्म से स्वच्छता अभियान को भी बढ़ाबा मिलेगा। फिल्म पूर्ण रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित स्वच्छता अभियान को सफलता की तरफ बढ़ाने में कामयाब होगी। इससे दर्शक प्रेरणा लेगें और मनोरजंन का आनंद भी उठाएगें। हो सकता है इस फिल्म को राष्ट्रिय आवार्ड भी मिल जाये। हो सकता कुछ राज्यों में टायलेट एक प्रेमकथा को टेक्स फ्री भी कर दिया जायेगा। पुरानी परंपराओं एंव रूढी वादियों के खिलाफ यह फिल्म एक आंदोलन का काम करेगी। फिल्म की सफलता इसी बात का समर्थन करती है। इस फिल्म के बाद लक्ष्मण चौकसे को दूसरी फिल्म में काम करने का मौका मिला है। लक्ष्मण चौकसे ने फिल्म के निर्देशक निरज पाण्डे एवं नारायण सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उन्है फिल्म की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।

Be the first to comment on "टायलेट एक प्रेमकथा शहर के लक्ष्मण चौकसे को मिला मौका"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!