दिव्यांग को थ्री व्हीलर सायकल प्रदान की
नागरिकों ने माना आभार
सीहोर। अजा बहूल्य वार्ड क्र.11 की लोकप्रिय क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति आरती खंगराले अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी जिला सीहोर के द्वारा वार्ड में निवासरत् अशोक ठाकुर बीपीएल कार्ड धारक गरीब दिव्यांग जिसके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय है को नपा परिषद सीहोर की अध्यक्ष बहन श्रीमति अमीता अरोरा से थ्री व्हीलर सायक प्रदान की मांग की थी। श्रीमति अमीता अरोरा द्वारा जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र के सहयोग से दिव्यांग को तत्काल सायकल प्रदान कराई गई। आर्थिक स्थिति से जूझ रहे दिव्यांग अशोक ठाकुर को सायकल प्रदान कराई जाने पर नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा व क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति आरती खंगराले का नागरिकों आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रुप से पार्षद दिनेश कटारिया, प्रतिपक्ष नेता रामू चौधरी, विवेक राठौर, रमेश राठौर, छोटू सौलंकी, नरेन्द्र खंगराले प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अम्बेडकर सर्वहारा दलित पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक बेजूवान किसान मजदूर अधिकारता परिषद म.प्र., राधेश्याम मालवीय, श्यामलाल महोबिया, रतनसिंह दिवान, राजेश दुबे, कमलसिंह लोधी, श्रीमति आशा गुप्ता, मीरा रायकवार, बविता परमार, शकुनबाई जाटव, ऊषा राठौर, ऊषा पुरविया सहित नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।
Be the first to comment on "आरती खंगराले क्षेत्रीय पार्षद की मांग पर नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा ने"