Ballu Daswani
सीहोर। जिला मुख्यालय पर विवेकानंद जयंती आज उल्लास भरे वातावरण में मनाई गई, जिधर देखों उधर विवेकानंद ही विवेकानंद ही नजर आ रहे थे ब्ल्यू बर्ड स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में मुख्य समारोह में पहुंच कर रंग जमाया। आज जिले के पहले आडियो विजुअल ब्ल्यू बर्ड स्कूल द्वारा युवा दिवस पर विशेष आयोजन किया गया स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा धारण कर रैली निकाली गई जो भोपाल नाका से होती हुई मुख्य समारोह में रंग जमाया, युवा दिवस पर आलम यह था कि जिधर देखो उधर विवेकानंद ही विवेकानंद नजर आ रहे थे।
Be the first to comment on "युवा दिवस पर जिधर देखों उधर नजर आए विवेकानंद ही विवेकानंद ब्ल्यू बर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने विवेकानंद की वेशभूषा में जमाया रंग"