चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने गुरूग्राम शहर के उद्योग विहार थाने सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार को शहर निवासी विनीत कुमार से दस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी चैक बाऊंस मामले में रिश्वत ले रहा था। उसके खिलाफ ब्यूरो के गुरुग्राम स्थित थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।
Be the first to comment on "रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार"