जन्माष्टमी पर हाउसिंगबोर्ड कालोनी में बरसा भक्तिरस
सीहोर। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर स्थानीय दीनदयाल नगर (हाउसिंग बोर्ड कालोनी) में पं.अभिषेक भारद्वाज के मुखारविन्द से लाला के जन्मोत्सव व लीलाओं एवं जन्मोत्सव पर गाई गई बधाइयों से वातावरण मथुरा वृन्दावन मय हो उठा। नंदोत्सव में श्री कृष्ण की लीलाओं का स्थानीय निवासियों सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा सहित पार्षद मनोज गुजराती, ब्रजेश पारासर, सुभाष शर्मा मावा वाले, प्रवेश शर्मा, पंकज शर्मा, कमलेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा बब्बल गुरु सहित बड़ी संख्या में उपस्थित धर्म प्रेमियों ने जन्मोत्सव का सजीव आनन्द लिया।
नन्दगांव बने दीनदयाल नगर की महिलाओं एवं पुरुषों ने नन्द यशोदा स्वरुप धारण कर नवजात कन्हैया को टोकरी में लेकर खूब नृत्य किया। पं. नरेन्द्र शर्मा, अखिलेश मालवीय, अवधनारायण समाधिया, विवेक पारासर, अरुण व्यास, रामनरेश मालवीय, के.एल.गिरोंदिया, शैलेन्द्र तिवारी, श्री बडक़ुल सहित समस्त कालोनीवासी भक्ति के रस में रात्रि 2 बजे तक सराबोर रहे।
इस अवसर पर डी.के.मालवीय व हरिओम शर्मा दाउ ने भी भजन व आरती के माध्यम से अलोकिक वातावरण बनाया। कालोनी में पहली बार सामूहिक रुप से जन्माष्टमी पर जन्मोत्सव मनाया गया।
Be the first to comment on "बाजे-बाजे रे बधाई मैया तोरे अंगना"