भोपाल : वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दशहरा हर्षोल्लास तथा विजय का पर्व है। साथ ही यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दशहरा अथवा विजयादशमी राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। यह शक्ति पूजा का पर्व भी हैं।
श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों से परम्परानुसार दशहरा का त्यौहार शांति, एकता एवं सौहार्द से मनाने की अपील की है। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने इस मौके पर प्रदेशवासियों और प्रदेश की सुख, समृद्धि और विकास की कामना भी की है।
Be the first to comment on "उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा विजयादशमी की बधाई"