मध्यप्रदेश आ रहे हैं राहुल गांधी, मंदिरों से करेंगे शुरूआत

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के बाद अब मध्यप्रदेश पर फोकस कर रहे हैं। जल्द ही वो मध्यप्रदेश के मंदिरों में नजर आ सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वो बुन्देलखण्ड में ओरछा के राम राजा मंदिर से मप्र चुनाव अभियान 2018 का शंखनाद कर सकते हैं। उज्जैन में महाकाल, विंध्य में मैहर माता, चम्बल में पीताम्बरापीठ, सलकनपुर वाली माता, खजराना गणेश इंदौर के साथ जबलपुर, होशंगाबाद, महेश्वर में नर्मदा आरती भी करेंगे।

मध्यप्रदेश में अब चुनावी दंगल शुरू होने जा रहा है। जल्द ही घमासान नजर आने लगेगा। फिलहाल केवल भाजपा और शिवराज सिंह चौहान सरकार की चुनावी तैयारियों में जुटी नजर आती है। कांग्रेस के ज्यादातर नेता स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। वो राहुल गांधी का इंतजार कर रहे हैं कि क्या इशारा आता है। यदि सीएम कैंडिडेट के लिए सिंधिया घोषित हुए तो कांग्रेस नेताओं का एक दल सक्रिय होगा, दूसरा अवकाश पर चला जाएगा। यदि हालत कमलनाथ के लिए भी है और यदि कोई घोषित नहीं हुआ तो जैसी एकजुटता पिछले चुनाव में थी। इस​ चुनाव में भी दिखाई देगी।

मध्यप्रदेश के हालात भी कुछ कुछ गुजरात जैसे ही है। यहां भी गुजरात जैसी गुटबाजी है। राहुल गांधी का गुजरात प्रयोग काफी अच्छा रहा। वो इससे उत्साहित हैं। गुजरात में भाषा की समस्या आई थी परंतु मध्यप्रदेश में वह भी नहीं है। गुजरात मोदी और शाह के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न था परंतु मध्यप्रदेश के साथ ऐसा भी नहीं है। भारत के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है जबकि कांग्रेस की मात्र 2 राज्यों में अत: मप्र राहुल गांधी के लिए अनिवार्य हो गया है।

Be the first to comment on "मध्यप्रदेश आ रहे हैं राहुल गांधी, मंदिरों से करेंगे शुरूआत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!