किसान मोर्चा ने किया गृह मंत्री का स्वागत भेंट किया प्रतीक चिन्ह

 

सीहोर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशिक नेता शंकरलाल शर्मा के नेतृत्व में अनेकों संख्या में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर राज्य के गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर का स्वागत किया एवं प्रतीक चिन्ह भगवान श्री चिन्तामन गणेश का चित्र भेंट किया व सीहोर जिले की राजनैतिक गतिविधियों एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर माननीय मंत्री जी से लंबी चर्चा की एवं सीहोर आगमन का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होने अपने समर्थक श्री शर्मा के आग्रह को सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से स्वागत करने वालों में शंकरलाल शर्मा, मनोज शर्मा, विष्णु परमार, दीपक पटेल, भोलाराम त्यागी, गोविन्द सिंह राठौर, सरपंच राजेन्द्र परमार, मांगीलाल ठाकुर, बाबूलाल वर्मा, जितेन्द्र सेन, सुनील वर्मा, चन्द्र शेखर, सुनील वर्मा, विनोद पुरी, रवि शर्मा, करण सिंह, अनिल गौर, विनोद परमार, गोविन्द सिंह राठौर, फतेसिंह भाटी, बाबूलाल जाट आदि सेकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Be the first to comment on "किसान मोर्चा ने किया गृह मंत्री का स्वागत भेंट किया प्रतीक चिन्ह"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!