बलूचिस्तानियों की आंख, दिल, गुर्दे निकालकर बेचती है पाकिस्तानी फौज !

नई दिल्ली। बलूच नेता मजदक दिलशाद ने पाकिस्तानी फौज पर घिनौना कारोबार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी फौजी अमानवीय ढंग से अवैध कारोबार करते हैं।

निकाल लेती है ये सारे अंग

पाकिस्तानी फौजी बलूचियों को घर से उठाकर सेना के कैंप में ले जाकर उन्हें टॉर्चर करते हैं।

इसके बाद वे दिल, गुर्दे, आंख आदि अंग निकाल लेते हैं और फिर लाश को खुले में फेंक देते हैं।

पाकिस्तानी फौज पर लगाया यह आरोप

मजदक ने ये बातें बागपत के बिलोचपुरा गांव में कहीं। वह वहां आजादी की लड़ाई के लिए समर्थन मांगने आए थे। उन्होंने पाकिस्तानी फौज पर आरोप लगाया कि फौजी बलूचिस्तानियों को तब तक गोलियां मारती है जब तक कि शव क्षत-विक्षत न हो जाए।

 

पीएम मोदी ने उठाई थी आवाज

आपको बता दें कि पाकिस्तान बलूच लोगों को परेशान करता रहता है। उसी के खिलाफ बलूचियों ने कई मुल्कों में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया है और कर रहे हैं। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ ही दिनों पहले बलूचियों के हक में आवाज बुलंद की थी।

नस्ल बर्बाद कर रहा है पाकिस्तान

मजदक दिलशाद ने कहा कि पाकिस्तान न सिर्फ बलूचिस्तान को लूट रहा है बल्कि उनकी नस्ल भी बर्बाद कर रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान वहां परमाणु बम का भी परीक्षण करता है। इससे वहां रहने वालों की नस्ल पर बुरा प्रभाव होता है। पानी विषाक्त और बच्चे विकृत पैदा हो रहे हैं।

Be the first to comment on "बलूचिस्तानियों की आंख, दिल, गुर्दे निकालकर बेचती है पाकिस्तानी फौज !"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!