लंदन: चाकू से लोगों पर हमला, एक महिला की मौत, आतंकी घटना से इंकार नहीं

लंदन। ब्रिटेन के राजधानी लंदन में बुधवार को एक संभावित आतंकवादी हमले में एक व्यति ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रेस एसोसिएशन (पीए) के मुताबिक, इस हमले के तुरंत बाद एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना रसेल स्क्वायर पर हुई। घटना रसेल स्क्वायर की यहां। पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर लोगों ने बताया कि यहां एक व्यति ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया है।

यहां पहुँचने पर पुलिस को एक शख्स के पास से चाकू बरामद हुआ। स्क्वायर से छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हवाले से बताया कि मामले की जांच चल रही है और यह घटना आतंकवादी घटना हो सकती है।

 

Be the first to comment on "लंदन: चाकू से लोगों पर हमला, एक महिला की मौत, आतंकी घटना से इंकार नहीं"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!