सीहोर नगर पालिका में सेकड़ों कर्मचारी हुए नियमित

नपाध्यक्ष के द्वारा सौंपे गये नियुक्तिपत्र
कर्मचारियों ने सम्मान समारोह आयोजित नपाध्यक्ष का माना आभार

 

सीहोर। सीहोर नगर पालिका परिषद द्वारा वर्षों से नपा में कार्यरत् सेकड़ों कर्मचारियों को वीनियमितिकरण  योजनान्तर्गत कर्मचारियों को स्थाईकर्मी शासन द्वारा किया गया है। कर्मचारी जिला इकाई  के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि आज सीहोर नगर पालिका परिषद् कार्यालय में स्थाई कर्मी नियुक्त किये जाने पर कर्मचारियों द्वारा म.प्र.शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान एवं सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा का आभार व्यक्त करने के लिये कर्मचारियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें उपस्थित सेकड़ों कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा, एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, नपाधिकारी सुधीर कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा ने बीनियमित हुए सभी कर्मचारियों महिला पुरुषों को बधाई देते हुए कहा कि आज कर्मचारियों को उनका हक मिला इसके लिये मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को साधूवाद देती हूं और कर्मचारी भाईयों से अपील करती हूं कि वे पुरे आत्म सम्मान के साथ अपनी जिम्मेदारी निभायें सीहोर की जनता की सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नपा कर्मचारियों की होती है। आप नागरिकों से नम्रता पूर्वक रखें कर्मचारी हमारे रीड़ की हड्डी के समान हैं। आने वाले समय में आप सभी के सहयोग से सीहोर नगर पालिका जनता को सर्व सुविधा प्रदान करने वाली प्रदेश की प्रथम नगर पालिका होगी। श्रीमति अरोरा ने विनियमित किये गये सभी कर्मचारियों को आदेश की प्रति सौंपी। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कर्मचारियों को इस अवसर पर बधाई प्रेषित की। 
कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला ने कर्मचारियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि जब जसपाल सिंह अरोरा नगर पालिका अध्यक्ष थे, उनके कार्यकाल में युवाओं को रोजगार मिला था और सेकड़ों कर्मचारियों को नौकरियाँ प्रदान की गई थी और अजब संयोग है कि आज जसपाल सिंह अरोराजी की धर्मपत्नि श्रीमति अमीता अरोरा जी नगर पालिका अध्यक्ष हैं और उनके कार्यकाल में सेकड़ों कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। मैं सभी कर्मचारियों की ओर से अरोरा दम्पत्ति का आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पार्षद कमलेश राठौर, मनोज गुजराती, श्रीमति आरती नरेन्द्र खंगराले, श्रीमति अनीता रमेश राठौर, छोटू सौलंकी, श्रीमति हर्षा दिनेश कटारिया, आरिफ पहलवान, इरशाद पहलवान, मांगीलाल मालवीय, गुलाब मालवीय, आकाश जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सौलंकी, जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला इकाई अध्यक्ष भगवानदास पहलवान, सत्यनारयण सोनी, कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह बेस ने किया। इस अवसर पर कमोद सिंह, हरि सौलंकी, पार्वती बाई, शुख चन्दु, कृष्णा तिवारी, विशवेन्द्र सिंह, सीताराम सोनी, संतोष चन्द्रवंशी, रमेश यादव, मुकेश राठौर, टीकम अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह सौलंकी, पुरुषोत्तम सिंह, नेतराम राठौर, मेहरउद्दीन, अरुण जोशी, अनवर अली, जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित सेकड़ों उपस्थित थे।

Be the first to comment on "सीहोर नगर पालिका में सेकड़ों कर्मचारी हुए नियमित"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!