दिल्ली: देवर-भाभी की हत्या, पुलिस को जानकार का हाथ होने की आशंका

पश्चिमी दिल्ली के रनहौला में शुक्रवार देर रात देवर भाभी की हत्या कर दी गई। दोनों की पहचान 45 वर्षीय सुनीता और 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। राजेश की लाश जहाँ छत पर मिली वहीं महिला की लाश घर के अंदर मिली।

सुनीता के पति की मृत्यु हो चुकी है। वहीं राजेश शादीशुदा है। जब घटना हुई तो घर पर कोई और नहीं था। राजेश की दो लड़कियों की शादी हो चुकी है वहीं उसका एक बेटा भी अपनी बहनों के साथ रहता है।

डीसीपी पुष्पेंद्र कुमार ने कहा है कि घटना में किसी भी तरह की लूटपाट नहीं हुई है। जिसने भी हत्या की है वह परिवार का जानकार है। घर में इंट्री भी फ्रेंडली तरीके से हुई है। दोनों की हत्या सिर पर किसी भारी चीज़ से मारने से हुई है

Be the first to comment on "दिल्ली: देवर-भाभी की हत्या, पुलिस को जानकार का हाथ होने की आशंका"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!